मेरठ, जुलाई 20 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को विवि परिसर में समारोह का अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया, जिसमें कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में प्रबंध परिषद एवं एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों ने भाग लिया। रिहर्सल के दौरान डॉ. रेखा दीक्षित ने राज्यपाल की भूमिका निभाई। रिहर्सल में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष एवं बनास डेयरी के चेयरमैन शंकरभाई चौधरी शामिल होंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रपौत्र अतुल धीरजलाल पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान पतंजलि भारतीय आयुर्वि...