मेरठ, दिसम्बर 11 -- दौराला। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की टीम और आईपीएल चीनी मिल के गन्ना अधिकारी ने बुधवार को मंडौरा के किसानों के खेतों पर पहुंचकर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना प्रजाति को 0238 में टॉप बोरर रोग बड़ी संख्या में देखने को मिला, जबकि नई प्रजाति में कोई रोग नहीं दिखा और उत्पादन भी अच्छा दिखा। टीम ने किसानों को रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। कृषि विवि के डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. अशोक सिंह ने आईपीएल चीनी मिल के अधिकारी जितेंद्र चौधरी के साथ किसानों के खेतों पर पहुंचे। उन्होंने बुआई की गई गन्ना प्रजाति 0238, को एस 13235, को 15023 की खड़ी फसल का निरीक्षण किया। अधिकांश किसानों के खेत में खड़ी गन्ना प्रजाति को 0238 में टॉप बोरर, तना बेधक का प्रकोप देखने को मिला, जबकि अन्य गन्ना प्रजातियों को एस 13235, 0118 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.