कृषि विवि : जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के शोध कार्यों की हुई समीक्षा
मेरठ, जुलाई 30 -- मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न महाविद्यालयों के शोध कार्यों की समीक्षा बैठक के क्रम में गुरुवार को जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक अब तक आठ पेटेंट प्राप्त कर चुके हैं। चालू वर्ष में महाविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 58 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जिनमें से 15 शोध पत्र छह से अधिक इंपेक्ट फैक्टर वाले प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में 5.7 करोड़ रुपये की छह शोध परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि 27 नई परियोजनाएं विभिन्न वित्तपोषण संस्थाओं को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं।कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.