मेरठ, सितम्बर 11 -- कृषि विवि मोदीपुरम में शैक्षणिक-गैर-शैक्षणिक पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में बेहद कड़ा मुकाबला होगा। ड्राइवर, स्टेनोग्राफर, लैब टेक्नीशियन सहित 95 गैर-शैक्षणिक पदों पर 11 हजार 738 अभ्यर्थी नौकरी की लाइन में हैं। शैक्षणिक श्रेणी में 130 पदों पर 2261 आवेदन आए हैं। इस श्रेणी में एक सीट पर 17 अभ्यर्थियों में कांटे की टक्कर होगी। विवि जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। कृषि विवि में एक-एक पद के लिए आवेदनों की यह संख्या सरकारी नौकरी के प्रति चाह और बेरोजगारी दोनों दर्शा रही है। कृषि विवि के अनुसार शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक के 225 पदों पर 13 हजार 999 आवेदन आए हैं। विवि के अनुसार विज्ञापन में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त आवेदनों की जल्द ही स्क्रीनिंग कमेटी जांच करेगी। स्क्रीनिंग प्रक्रिया प...