सीतामढ़ी, मार्च 11 -- सीतामढ़ी। जिले में 13 मार्च को कृषि विभाग की ओर से 'किसान उत्सव' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में कृषि विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती तथा कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भी किसानों के खातों में भेजी जाएगी। सभी प्रखंडों में होंगे कार्यक्रम : कृषि विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में किसान उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रखंड स्तर पर किसानों को कृषि से जुड़ी नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और अनुदान की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार भी उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.