बलिया, मई 12 -- बलिया, संवाददाता। कृषि विभाग 15 मई से 'विकसित कृषि संकल्प' अभियान के तहत गांव-गांव चौपाल का आयोजन करेगा। विशेषज्ञ प्रगतिशील किसान और विभाग के अधिकारी टीम बनाकर गांव पहुंचेंगे और किसानों को ड्रोन से छिड़काव, श्रीअन्न की खेती, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद बनाना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का इस्तेमाल और फसल बीमा योजना की विस्तार से जानकारी देंगे।उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों की आय दोगुना करना और खेती को आधुनिक बनाना है। उन्होंने बताया कि अभियान 15 मई से 15 जून तक चलेगा। इसमें रोज प्रत्येक ब्लॉक के दो से तीन गांवों में चौपाल लगाया जायेगा, जिसमें किसानों को खेती की नई तकनीक, बीज, खाद और जल प्रबंधन की जानकारी दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- 'साथी पोर्टल' से अब बीज कारोबार पर होगी डिजिटल निगरानी साथ ह...