लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- कृषि विभाग में न्याय पंचायत स्तर पर विभागीय कामकाज के लिए प्राविधिक सहायकों की तैनाती होती है। जिले को 25 नए प्राविधिक सहायक मिले हैं। हाल में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इनको नियुक्तिपत्र वितरित किए थे। जिले को 25 प्राविधिक सहायक एलाट होने के बाद विभाग अब इनके अभिलेखों का सत्यापन करा रहा है। सत्यापन के बाद जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर तैनाती की जाएगी। कृषि विभाग में तैनात प्राविधिक सहायक न्याय पंचायत स्तर पर तैनात किए जाते हैं। विभाग की योजनाओं को गांव के हर किसान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहती है। जिले में 156 न्याय पंचायतें हैं। यह भी पढ़ें- एलटी ग्रेड में वाणिज्य के 58 और कृषि के 14 अभ्यर्थी सफल विभाग में पहले से मात्र 26 प्राविधिक सहायक की तैनाती थी। अब 25 प्राविधिक सहायक और मिले हैं। इससे स...