लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ, संवाददाता। नकली खाद की बिक्री, कालाबाजारी और ओवररेटिंग के खिलाफ मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने मलिहाबाद ब्लाक की छह खाद दुकानों पर छापा मारा। वहीं, मौके से ही वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों से मोबाइल पर वार्ता कर फीडबैक लिया। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि इस दौरान टीम ने निजी उर्वरक विक्रेता जनता खाद भंडार, मौर्या बीज भंडार, मां लक्ष्मी कृषक सेवा केंद्र, कुलदीप एग्रीकल्चर व रहीमाबाद की लोधी खाद भंडार व यादव खाद भंडार पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान एडीओ (कृषि) मानवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। किसान नियंत्रण कक्ष में करें शिकायत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 9198938009 है। किसान खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.