पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। अब गांव टांडा बिजैसी में बासमती सीड प्रोसेसिंग फैसीलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन फाइनल होने के बाद कृषि विभाग ने नक्शे का सत्यापन कर एपीडा को भेज दिया है। इसके बाद जमीन की मिट्टी की जांच कराई जाएगी। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से जनपद मुख्यालय के टांडा बिजैसी ग्राम पंचायत में बासमती सीड प्रोसेसिंग फैसीलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर स्वीकृत हुआ है। इस संबंध में कृषि विभाग ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। यह ट्रेनिंग सेंटर सात एकड़ एरिया में स्थापित किया जाएगा। पिछले दिनों एपीडा मेरठ की टीम ने टांडा बिजैसी पहुंचकर जमीन का निरीक्षण कर चिन्हांकन किया। जमीन के बारे में सतही जानकारी हासिल की। यह जमीन कृषि विभाग की है। ...