मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- मुजफ्फरनगर जनपद में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को तोरिया बीज की मिनीकिट दी गई है। तोरिया बीज की मिनीकिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर प्राप्त कर सकते है। अभी तोरिया की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। जनपद में तोरिया मिनीकिट की बुकिंग अभी तक 08 कृषकों द्वारा की जा चुकी है। जिसमें पांच कृषकों का चयन स्वत: हो गया है।जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जनपद में तोरिया बीज मिनीकिट की प्रजाति आजाद चेतना एवं सामान्य वितरण के लिए तोरिया प्रजाति पीटी 508 उपलब्ध है। तोरिया प्रताति की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। इसलिए खेत जुताई लायक होने पर जुताई करते हुए तोरिया की अविलम्ब बुवाई कर ले। यह भी पढ़ें- रबी फसलों के बीज के लिए बुकिंग शुरू यह फसल 90 से 95 दिन में पककर तैयार हो जाती है। कैश काप के रूप में इससे इच्छा मुनाफा...