भदोही, जून 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा अब तक 370 कुंतल धान का बीज किसानों में बंट चुका था। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 702 कुंतल धान बीज आया था। राजकीय बीज गोदामों एवं साधन सहकारी समितियों से अब तक पंद्रह हजार से ज्यादा किसानों में 370 कुंतल धान का बीज बिक्री हो चुका है। किसान राजकीय बीज गोदाम एवं कृषि भवन घरांव से बीज को उचित मूल्य पर प्राप्त कर सकते हैं। नर्सरी डालने वाले कृषक अपना अभिलेख जमा कर धान बीज प्राप्त कर पाएंगे। जिले में कुल दो लाख 26297 किसान पंजीकृत हैं। कृषकों में धान बीज वितरण शुरू हो गया है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जो किसान पीएम निधि में अपना पंजीयन कराएं हैं और लाभान्वित हो रहे हैं उन्हें ही उचित दर पर धान बीज मिलेगा। धान बीज खरीदने को किसी तरह का पंजीयन नहीं कराना होगा। कृषक पीएम सम्मान निधि ...