मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार दिवस को लेकर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सबसे अधिक तीन स्टॉल कृषि और उद्यान विभाग ने लगाए हैं। इन स्टॉलों के जरिये किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किस योजना में किस तरह से अनुदान लिया जा सकता है, इसकी प्रक्रिया बताई जा रही है। इसके अलावा स्टॉल पर मौजूद कृषि विभाग के विशेषज्ञ किसानों द्वारा मांगी गई तकनीकी जानकारी भी दे रहे हैं। फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की जानकारी के अलावा जैविक खादों के प्रयोग को लेकर भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उनको कम रकबा में खेती के लिए कौन सा कृषि उपकरण बेहतर हो सकता है, इसकी भी सलाह दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.