बांका, जनवरी 28 -- शंभूगंज ( बांका ), एक संवाददाता। कृषि विभाग के सहायक निदेशक रसायन सह फर्टिलाइजर निरीक्षक कृष्णकांत मंगलवार को शंभूगंज पहुंचे। जहां बाजार के प्रशांत कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि केंद्र के संचालक द्वारा पदाधिकारी को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सहायक निदेशक को करीब आधे घंटे के बाद बंधक मुक्त कराया। फर्टिलाइजर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा खाद कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशांत कृषि केंद्र पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर उल्टे केंद्र के संचालक के पुत्रों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार को मिलते ही अवर निरीक्षक मोहम्मद शहजाद सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे। शंभूगंज - बांका मुख्य पथ पर बाजार स्थित खाद की दुकान में पुलिस ने पदाधि...