बलिया, मार्च 30 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित सात दिवसीय 'मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम' के तहत कृषि विभाग के छात्रों को गुलाब के फूलों से रस, मिश्रित फलों के जैम, ईवीएम जैली, पपीते की चटनी, संतरे का स्क्वैश और मिश्रित सब्जियों के अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा ने कच्चे माल के चयन, सफाई, कटिंग, पकाने की प्रक्रिया, स्वादानुसार मसाले व चीनी के उपयोग, पैकेजिंग तथा संरक्षण की विधियां बताईं। इस दौरान डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, रूबी विश्वास, डॉ. निहारिका यदुवंशी, डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ उपेंद्र कुमार मौर्य, कुलदीप कुमार, शशि प्रकाश आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...