संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्रदेश के प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों ने देखा और सुना। जिलाधिकारी ने 36 नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि एमएलसी अम्बरीष राय एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेकश त्रिपाठी उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्रनव चयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं जिलाधिकारी ...