धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, संवाददाता। कृषि विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी धनबाद शिव कुमार को दुमका का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सामान्य) बनाया गया है, जबकि हजारीबाग की कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कंचन को धनबाद का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सामान्य) बनाया गया है। भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी मधुकर शुक्ला का तबादला पाकुड़ के अमड़ापाड़ा स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में सहायक कृषि अभियंता के पद पर किया गया है। गिरिडीह की सहायक मिट्टी रसायन अंजना कुमारी को धनबाद का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सामान्य) बनाया गया है। कृषि निदेशालय की सहायक कृषि निदेशक (रसायन) श्वेता कच्छप को धनबाद का कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि धनबाद की अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (प्रक्षेत्र) श्वेता कुमारी को कृषि निदेशालय रांची...