आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में उप कृषि निदेशक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी,ऊसर सुधार की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत कृषि निदेशालय से प्राप्त लक्ष्यों को जनपदीय गवर्निंग बोर्ड के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।

बैठक के मुख्य मुद्दे बैठक में शासी निकाय द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा), खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, इन-सीटू/मैकेनाइजेशन एवं मिलेट्स एवं ऑयल सीड्स योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। साथ ही, योजनाओं को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए कार्यों के स...