शाहजहांपुर, मई 17 -- कृषि विभाग की टीम ने शनिवार देर रात मंडी समिति के सामने स्थित चौहान खाद भंडार पर छापेमारी कर दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग की टीम ने शाम के समय गैर जनपद लखीमपुर ले जाई जा रही 70 बोरी खाद पकड़ी थी। जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर अधिकारियों ने देर रात संबंधित दुकान खुलवाकर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और खाद का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया।कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद की कालाबाजारी और अनियमित वितरण की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...