मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में शुरू हुई ऑपरेशन फार्मर्स फ्रेंड्स अभियान के तहत रविवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी ने उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित सीताबपुरी गांव में छापेमारी कर यूरिया का अवैध गोदाम पकड़ा है। कृषि अधिकारी को यहां पर करीब 250 यूरिया के बैग रखे हुए मिले है। घटना की सूचना कृषि अधिकारी के द्वारा एसओजी और स्थानीय पुलिस को दी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त गोदाम को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- कैमूर में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए अफसरों की टीम गठितयूरिया की निगरानी जनपद में यूरिया की निगरानी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कृषि विभाग के द्वारा ऑपरेशन फार्मर्स फ्रेंड्स अभियान शुरू किया गया। अभियान डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में शुरू किया गया। इस अभियान क...