कृषि विभाग कार्यालय के सामने डंप पड़ा सरकारी जिप्सम
सोनभद्र, जून 17 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार कार्यालय के सामने सरकारी जिप्सम का भारी स्टॉक महीनों से खुले में डंप पड़ा है। समय पर वितरण न होने से यह जिप्सम खराब होकर फटी बोरियों से भरभरा रहा है। खुले में होने के कारण बारिश का पानी से भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक लापरवाही और प्रचार की कमी से किसानों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
जिप्सम की व्यवस्था की समस्या बभनी ब्लॉक की ऊसर और क्षारीय भूमि सुधार के लिए सरकार ने जिप्सम भेजा था। भंडारण की सही व्यवस्था न होने से पूरा स्टॉक खंड कार्यालय परिसर के समीप कृषि बीज गोदाम के सामने खुले आसमान के नीचे डंप है। मौसम की मार से जिप्सम की गुणवत्ता खराब हो गई। किसानों को वितरित होने वाला जिप्सम विभाग की लापरवाही के कारण खराब हो गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.