सीवान, जनवरी 2 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। नववर्ष के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में गुरुवार को प्रगतिशील किसान शिव प्रसाद सहनी को सम्मानित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने उन्हें नई दिल्ली में नावाचारी किसान का पुरस्कार प्राप्त कर लौटने पर केन्द्र में पहुंचने पर अंगवस्त्र देकर एवं फूल का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. प्रसाद ने कहा कि प्रगतिशील किसान शिव प्रसाद सहनी को पिछले 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में पूसा के नावाचारी किसान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किसान के किए गए कार्यों के आधार पर उनके नाम का चयन...