गुमला, अप्रैल 19 -- गुमला। कृषि विज्ञान केन्द्र गुमला में वार्षिक कार्ययोजना व तकनीकी विस्तार रूपरेखा निर्धारण को लेकर 20 अप्रैल को पूर्वाह्न 11.30 बजे बैठक आयोजित होगी। यह बैठक विकास भारती परिसर स्थित केवीके मुख्यालय में भाकृअनुप नई दिल्ली के निर्देशानुसार गठित वैज्ञानिक सलाहकार समिति के तहत होगी। यह जानकारी केंद्र के वरीय बैज्ञानिक बृजेश पांडेय ने दी है। उन्होने इसमें संबंधित विशेषज्ञों व आमंत्रित सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया गया है। बैठक में कृषि विकास से जुड़े सुझाव लेकर भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी,ताकि जिले में केवीके की भूमिका और प्रभावी बन सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...