सीवान, फरवरी 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निर्देश पर शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में मत्स्य पालन पर आधारित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि बीडीओ कुमार विशाल ने दीप जलाकर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि मत्स्य पालन से पहले हमें जल संरक्षण का गुर सीखना होगा। जल संरक्षण कर मत्स्य पालन के साथ - साथ वाटर लेबल को भी ठीक रखा जा सकता है। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल राय ने कहा कि अगर मत्स्य पालन योजना से कोई भी किसान जुड़ना चाहता है तो उसके भूमि पर योजना के तहत तालाब बनाई जा सकती है। मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि सीवान जिले में मत्स्य पालन की आपार संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.