सिमडेगा, दिसम्बर 18 -- बानो, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र बानो द्वारा गुरुवार को राउमिव सोय में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ नीना भारती एवं वरीय वैज्ञानिक सनत कुमार संवैया ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा स्वच्छ वातावरण के लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से रोजमर्रा के जीवन में स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...