गढ़वा, अक्टूबर 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा और 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधरोपण किया गया। उस दौरान स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान महेश चंद्र जेराई ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान केंद्र परिसर की सफाई की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गांधी जयंती पर साहिबगंज महाविद्यालय में चला अभियान बेहतर योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मि...