भदोही, अगस्त 31 -- भदोही, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित हुआ। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डा. अजीत कुमार चतुर्वेदी के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सेवा के दौरान कालीन नगरी के कृषकों को लाभांवित कराने का काम किया है। किसानों की उन्नति, कृषि में नवाचार और ग्रामीण विकास मिशन को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने सहयोगियों एवं किसानों के मिले सहयोग को सराहा। इस मौके पर प्रभारी अध्यक्ष डा. अजय कुमार, गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंह, कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी, पशुपालन विज्ञान विशेषज्ञ योगेश कुमार यादव, मृदा विज्ञान विशेषज्ञ ताराचंद बैरवा, पादप सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ किरण कुमार, जीएन, प्रक्षेत्र प्रबंधक डा. पीसी सिंह, प्रयोगशाला सहायक धनंजय प्रसाद सिंह आदि रहे।बीडीएच ...