बेगुसराय, जुलाई 13 -- खोदावन्दपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा जारी पत्र के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के नवपदस्थापित वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान के रूप में डॉ. रामकृष्ण राय ने सोमवार को योगदान किया। वहीं, निवर्तमान वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामपाल से उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया। मालूम हो कि डा. रामपाल को स्थानांतरित करते हुए मुजफ्फरपुर जिला के सरैया केवीके का प्रधान बनाया गया है। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत डा. रामकृष्ण ने बताया कि किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारना प्राथमिकता होगी। (नि.प्र.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...