हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में मुजफ्फरपुर आईसीएआर व राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र के तत्वावधान में लीची उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से प्रायोजित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं स्वयं सहायता समूहों एवं भावी उद्यमियों को लीची आधारित उद्यमिता प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र के गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. कविता वर्मा ने किया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के मार्ग-दर्शन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लीची उद्यमिता विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस ...