रांची, सितम्बर 25 -- रांची। रामकृष्ण मिशन कृषि विज्ञान केंद्र, मोरहाबादी और पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 60 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें थल व वायु सेना के 44 सेवानिवृत्त सैनिकों को कृषि एवं घरेलू उत्पाद बढ़ाने की तकनीकी जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि आईजी प्रवीण चंद्र ने सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल और देश विकास में उनके योगदान की सराहना की। वहीं, संस्थान के सचिव स्वामी भावेशानंद महाराज ने सैनिकों से गांव में प्रेरणास्रोत बनकर कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों की 60 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...