बरेली, मार्च 25 -- कृषि विज्ञान केन्द्र आईवीआरआई में राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्यान विभाग के उप निदेशक एसके गुप्ता, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह, आलोक मिश्रा, एपीडा (ऑनलाइन माध्यम) आदि ने किसानों को कीट प्रबंधन आदि खेती किसानी संबंधी तमाम जानकारियां दीं। उपनिदेशक ने कृषकों को फलों एवं शाकभाजी के अंतर्गत निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च गुणवत्ता प्राप्त करने और रसायन मुक्त उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह, डॉ. आरएल सागर, डॉ. रंजीत सिंह, राजेन्द्र गंगवार, नरेश शर्मा, आलोक मिश्रा, डॉ. संजय सक्सेना, अनिल साहनी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...