शाहजहांपुर, फरवरी 2 -- नियामतपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में क्षेत्रीय कार्यालय बरेली द्वारा स्थानीय किसानों के बीच उन्नत, टिकाऊ और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक और प्रभारी रियाज खान ने कंपनी के नवोन्मेषी उत्पाद पोर्टफोलियो पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने बेंटोनाइट सल्फर, सिटी कम्पोस्ट, पीडीएम, जैव-उर्वरक व अन्य उत्पादों के विशिष्ट लाभों और विषेशकर किसानो को खेती मे जैव-उर्वरको का प्रयोग बढ़ाने तथा उपयोग से होने वाले लाभों से संबंधित जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...