अयोध्या, मार्च 7 -- भदरसा,संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ किया गया। मेला का उद्घाटन प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। मेले में कृषि संबंधित अनेक योजनाओं के बारे बताया गया और स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। मेले में जनपद के स्वयं सहायता समूह,एफपीओ एवं प्रगतिशील कृषक तथा विभिन्न कंपनियों के साथ-साथ कृषि विभाग,उद्यान विभाग,पशुपालन विभाग,गन्ना विभाग,नेडा,पराग दूध सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये। लगाये गये स्टाल का निरीक्षण करते हुए राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने उनकी सराहना की। किसानों को संबोधित करते हुए श्री औलख ने कहा कि गन्ना-चना,गन्ना-सरसों,गन्ना-मसूर आदि सहफसली खेती अपनाकर किसान अ...