गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला में जिला उद्यान विभाग द्वारा 25 दिवसीय माली प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है। इसमें गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से 25 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। उद्यान वैज्ञानिक सुनील कुमार ने बताया कि गुणत्तायुक्त नर्सरी उत्पादन,वैज्ञानिक तरीके से पौधा तैयार करना और उसकी मार्केटिंग सीखकर युवा स्वावलंबी बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि नर्सरी उत्पादन कम लागत में बेहतर रोजगार का साधन है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान मौसमी फूल, इंडोर-आउटडोर पौधे, औषधीय पौधे, गुलदस्ता निर्माण, लॉन तैयार करना, पौधों पर लगने वाले कीटों से बचाव और हाइब्रिड पौधा तैयार करने की तकनीक सिखाई जा रही है।चैनपुर, घाघरा, बिशनपुर, गुमला, भरनो, सिसई और कामडारा प्रखंड के प्रतिभागी इस प्रशिक्षण में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.