कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के प्रसार निदेशालय के सभागार कक्ष में बुधवार को विवि के अधीन सभी कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की समीक्षा की जाएगी। विवि के निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा और अगले महीने की कार्य योजना पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। जैविक/प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियां, फसल की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना जैसे महत्वपूर्ण विषय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...