समस्तीपुर, मार्च 11 -- पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि भारत को विकसित करने में कृषि अहम कड़ी है। कृषि को विकसित कर ही उन्नत भारत का सपना साकार हो सकेगा। विवि में आयोजित 3 दिवसीय किसान मेले का उदेश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों से रूबरू कराकर इस कड़ी को सशक्त करना है। विवि में 13 से 15 मार्च को आयोजित क्षेत्रीय किसान मेल का थीम विकसित कृषि-उन्नत भारत इसी को गति देनें में अहम भूमिका निभायेगा। वे बुधवार को विवि के पंचतंत्र सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले में 200 से अधिक सरकारी एवं गैर-सरकारी स्टॉल लगेंगे। इनमें ड्रोन तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स, ड्रिप सिंचाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित खेती जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा...