लखनऊ, सितम्बर 3 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य कृषि विकास योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की तीसरी बैठक हुई। बैठक में समिति ने बीते वर्षों की संचालित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के लिए 101.13 करोड़ रुपये तथा कृषि से जुड़ी वित्तीय वर्ष 2026-27 की 185.33 करोड़ रुपये की नवीन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नवीन परियोजनाओं के प्रस्तावों पर भी विचार किया। कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि संबंधित विभाग व संस्थाएं राज्य कृषि विकास योजना के तहत समुचित परीक्षण के बाद...