बाराबंकी, फरवरी 27 -- फतेहपुर। साईं पीजी कालेज में गुरुवार को एक दिवसीय अंतर विभागीय महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक विपिन राठौर व प्राचार्य डॉ. दिनेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। प्रथम मैच कला वर्ग एवं कृषि वर्ग की छात्राओं के मध्य हुआ। कृषि वर्ग की छात्राओं ने शगुन के 12 रेड अंक के कारण 26-8 से मैच जीत लिया। छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला कला व कृषि वर्ग के बीच हुआ। जिसमें शिवम, आदर्श, प्रताप विकास के शानदार खेल से कला वर्ग ने 20-13 के अंतर से मैच जीता। यूपी सिंह, सिद्धि जैन, टीम मैनेजर आदर्श वर्मा, सतपाल यादव, वेद प्रताप, विकास सिंह, धीरज अवस्थी, जूली, अनामिका, नाहिदा, खुशी समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...