रांची, जून 19 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय से बिरसा कृषि रथ को रवाना किया गया। सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा और बीटीएम दीनानाथ भगत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया। यह रथ किसानों के बीच कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक खेती की तकनीकों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाएगा। इस अवसर पर रवि प्रकाश, बसंत कुमार महतो, अनंत हजाम, अवधेश यादव, महावीर मुंडा, अभिजित चेल एवं दीपक महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...