रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को कृषि रक्षा समिति और फर्टिलाइजर संगठन ने सम्मानित किया। हर्षा ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल और परिवार, बल्कि पूरे ऊधमसिंह नगर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर्षा की इस सफलता पर ऊधमसिंह नगर कृषि रक्षा समिति और फर्टिलाइजर संगठन की ओर से बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हर्षा के साथ उनके क्लास टीचर, सहयोगी शिक्षक, स्कूल के डायरेक्टर और अन्य स्टाफ को भी सम्मानित किया गया, ताकि अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिल सके। सभी ने हर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह ...