मैनपुरी, मई 1 -- बरनाहल। ब्लॉक क्षेत्र के कृषि रक्षा इकाई का भवन जर्जर हो गया है। इस भवन का निर्माण दशकों पूर्व किया गया था। भवन जर्जर होने से बरसात के मौसम में पानी टपकता है। जिससे भवन में रखा हुआ बीज व दवाइयां के खराब होने की आशंका बनी रहती है। वहीं दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। छत से प्लास्टर गिर गया है। सीलन के चलते भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। भवन की छत या दीवार गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसान राजेश कुमार व प्रभुदयाल ने कहा कि जर्जर भवन पर अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों की नजर नहीं पड़ रही है, जिससे कभी भी अनहोनी घटित हो सकती है। किसान बृजेश कुमार, रघुवीर, आदेश कुमार, वीरपाल सिंह, राधा मोहन, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार ने प्रशासन से जर्जर कृषि रक्षा इकाई भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.