सिमडेगा, अगस्त 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में आत्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, एग्री क्लीनिक योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रस्तावित एजेंडा पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान योजनाओं का लाभ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाने, गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा कृषि विकास को गति देने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्व...