गया, मार्च 28 -- बोधगया स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनदयाल पासवान ने की। इस दौरान अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कृषि विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद चौधरी ने गर्मी के मौसम में बोई जाने वाली फसलों, उन्नत कृषि तकनीकों तथा बेहतर उत्पादन के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बीआरबीएन योजना के तहत बीज उपलब्धता, फसल पंजीकरण और फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। समिति के सदस्यों महेंद्र प्रताप सिंह, चंदन दास और संतोष शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है, ताकि किसान नई तकनीक से जुड़ सकें। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.