कानपुर, दिसम्बर 27 -- शिवली। तहसील प्रशासन की मिलीभगत से मैथा क्षेत्र में कृषि योग्य जमीनों को खरीद कर बगैर कामर्शियल कराए प्लाटिंग कर बेचने का व्यापार फल-फूल रहा है। खेतों में फसलों की जगह बहुमंजिला इमारतें तैयार हो रहीं हैं। वहीं इससे लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही हैं। तहसील प्रशासन के जिम्मेदार अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग से अंजान बने हुए हैं। मैथा क्षेत्र में शिवली-कल्यानपुर मार्ग समेत शिवली, रूरा, चौबेपुर, शिवली, रसूलाबाद, बैरी मैथा आदि प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे बेशकीमती कृषि भूमि को बिना अकृषक कराये धड़ल्ले से भूखंडों में परिवर्तित कर प्लाटिंग का खेल चल रहा है। इसमें बगैर नक्शा स्वीकृत कराये बेरोकटोक बहुमंजिला इमारतों का निर्माण शुरू हो गया है। मैथा तहसील क्षेत्र का काफी हिस्सा शिवली-कल्यानपुर रोड पर स्थित होने के कारण यहा...