मुरादाबाद, जनवरी 20 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से कृषि योग्य भूमि पर कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनियों में प्लॉटों को बेचा भी जा रहा था। मंगलवार को एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में साठ बीघा में काटी जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई की। बिना मानचित्र के कॉलोनियों को काटा जा रहा था। दोनों स्थानों पर प्राधिकरण द्वारा बोर्ड भी लगाए गए। असगर सैफी की ओर से कैलसा रोड से वीरापुर रोड पर बीस बीघा में तथा इसरार और शरीफ के द्वारा गुरैठा रोड पर चालीस बीघा में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लाटिंग, नि...