दुमका, मार्च 21 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर दुमका में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कृषक समूहों को जागरूक करना एवं इच्छुक समूहों से अधिक से अधिक इन यंत्रों हेतु आवेदन प्राप्त करना ताकि ससमय लक्ष्य के अनुरूप वितरण किया जा सके। इस शिविर में विभिन्न प्रखंड से लाभुक समूहों ने भाग लिया, जिसमें जेएसएलपीएस दुमका द्वारा संचालित 02 (दो) सखी मंडल को बडा ट्रैक्टर एवं 02 (दो) सखी मंडल को मिनी ट्रैक्टर के साथ-साथ लाभुक समूहों को कृषि कार्य हेतु कृषि उपकरण भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण की महत्ता को समझाते हुए सखी मंडलों की सराहना की एवं इन उपकरणों के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। उपायुक...