बांका, मार्च 11 -- बांका। एक संवाददाता मंगलवार को चन्द्रशेखर सिंह, नगर भवन, बांका में डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण-सह-उपादान मेला का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सभी प्रखंड से आये हुए किसान उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कृषि यांत्रिकरण का महत्व एवं जलवायु अनुकूल खेती पर चर्चा की एवं उनके द्वारा निदेश दिया गया कि विस्तारित अवधि (दिनांक 14.03.2026) के परमिटों पर किसानों को प्रेरित करते हुए शतप्रशित यंत्रों का उठाव करवाना सुनिश्चित करेंगें। मंच पर उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी, बांका द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि यांत्रिकीकरण वर्ष 2025-26 में बांका जिला में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना अन्तर्गत एकल यंत्र, कृ...