बक्सर, सितम्बर 8 -- नावानगर, एक संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्र खरीदने के लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 फीसदी तक अनुदान दिया जायेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने बताया कि इसके तहत 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत किसान ड्रोन सेंटर की स्थापना के लिए पांच लाख, कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए चार लाख, कृषि यंत्र बैंक के लिए आठ लाख और स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 12 लाख रुपये तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कृषि यंत्रों के लिए किसान करें आवेदन, मिलेगा अनुदान आवेदन के बाद लाभुकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली से किया जायेगा। लॉटरी की प्रक्रिया में 15 दिनों ...