शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का एक और मौका दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग और फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना आदि के लिए बुकिंग की जा रही है। किसान 10 अगस्त की रात 12 बजे तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। विभाग के अनुसार बुकिंग 16 जुलाई से शुरू है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने की स्थिति में पात्र किसानों का चयन नियमानुसार ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि किसान विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध शासनादेश के अनुसार ...