कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए सात अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
हापुड़, अक्टूबर 6 -- सोमवार को कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जनपद के इच्छुक किसान सात अक्टूबर की दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजना के तहत प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीकल्चर पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज से बुकिंग, 20 अक्तूबर तक मौका विभाग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.