बहराइच, जुलाई 18 -- बहराइच,संवाददाता।तराई के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत जिले में अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रारंभ हो गई है। किसान 10 अगस्त रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।बिना बुकिंग किए किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र नहीं मिलेंगे। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर,अन्य एकल यंत्र फसल अवशेष प्रबंधन में एकल यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, एग्रीगेटर अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पॉपिंग मशीन, मिलेट पर्लर, स्प्रेयर, बखारी, दाल मिलड्रोन बुकिंग के लिए 10वीं पास, अंग्रेजी ज्ञान और डीजीसीए का रिमोट पायलट लाइसेंस अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ...